May 4, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

अजय चौहान बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव

1 min read

शिमला।
अजय चौहान को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय चौहान की यह नियुक्ति की है। अजय चौहान मण्डी जिला के धर्मपुर के ग्राम पंचायत पपलोग से संबंध रखते है | पूर्व में अजय चौहान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे है और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चो के प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके है। अजय चौहान पेशे से वकील हैं और वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय वकालत कर रहे हैं।
अजय चौहान ने अपनी इस नियुक्ती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय एवं वित् राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, वरिष्ठ मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है|
अजय चौहान ने कहा की संगठन में मिले दायित्व से सरकार की जनकल्याण कार्ययोजनाओं को आमजनमानस तक पहुंचाने तथा मिशन रपीट 2022 के लिए मिलकर काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल आज विकास की गाथा लिख रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के करोड़ों रुपये की योजनाओं से लोगों का विकास कर रही है। भाजपा सरकार हर वर्ग के हित्तों का ध्यान रख कर कार्य कर रही है। युवा मोर्चा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है, इसके साथ ही सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने में भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले तीनों उप चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी और युवा मोर्चा इन चुनावों में पूरी ताकत से कार्य करेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.