April 29, 2024

जयराम ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का फिर मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

1 min read

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार पदभार ग्रहण किया।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री आज देहरादून में व्यक्तिगत रूप से पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.