May 6, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

कुपवी देइया सड़क पर कार पर पत्थर गिरा, दो की मौत,

1 min read

शिमला।

कुपवी में कुपवी देईया सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार पर पत्थर गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा करीब सवा दिन बजे हुआ। कार में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतक व्यक्ति चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल कुपवी ले जाया गया। बताया जा रहा है के ये लोग देहा में एक शादी समारोह से घर को वापस आ रहे थे। लेकिन अपने घर से कुछ दूरी पर धोताली नामक स्थान पर उनकी कार पर पत्थर गिर गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.