हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग हलके के पूर्व विधायक मस्तराम ने सुंदरनगर के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम चार बजे पूर्व विधायक ने एक निजी होटल में कमरा लिया था। रात को खाना खाने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे चाय पी। करीब 12:00 बजे उन्होंने चैकआउट करना था। जब काफी देर तक वह नहीं आए तो होटल प्रबंधक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो वह अंदर पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। परिजनों को भी सूचित किया गया है। पुलिस होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
Related posts
-
हिमाचल की भोली-भाली महिलाओं को अज्ञानी समझ रहे हैं मुख्यमंत्री : रमा ठाकुर
लोकसभा चुनावों को देख एक बार फिर लुभावनी घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री शिमला भाजपा ने प्रदेश... -
2.42 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपए
मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ राजस्थान में... -
शिमला में लैंडस्लाइड में दो मजदूरों की मौत, डीसी घटनास्थल पर पहुंचे
शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना की सूचना...