फारेस्ट राइट एक्ट के हक बहाल करवाने के लिए केंद्र से उठाएंगे मामला

केलांग कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहुल स्पिति के लोगों को आश्वासन दिया है कि वह उनके एफ आर ऐ, फारेस्ट राइट एक्ट के हक हक्कू को फिर से बहाल करवाने के लिये केंद्र के समक्ष मामला रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन जातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों को सरंक्षित करने के लिये विशेष योजनाओं का प्रावधान किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते आज यह क्षेत्र पिछड़ गया है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर भी चिंता प्रकट करते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री ने काजा में नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

काजा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला लाहौल-स्पीति स्थित आईस स्केटिंग रिंक काजा में नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की आईस हॉकी प्रतियोगिता एवं विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईस हॉकी विश्व के सबसे लोकप्रिय शीतकालीन खेलों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी में आईस हॉकी को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यटन विकास को भी बढ़ावा देगा।…

Read More

प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

कारगा में आईटीआई, गुमरांग व लोट में स्वास्थ्य उपकेन्द्र रारिक में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा केलांग। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केलांग में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कारगा में नई आईटीआई खोलने, गुमरांग व लोट में स्वास्थ्य उप केन्द्र तथा रारिक में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की। उन्होंने शिशुर गोम्पा के लिए 30 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की भी घोषणा की। उन्होंने केलांग में क्षतिग्रस्त ओवरहैड स्वागत द्वार के पुनर्निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय…

Read More

मुख्यमंत्री ने केलांग व उदयपुर में 66.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

उदयपुर में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की केलांग। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत जिला लाहौल-स्पीति के लिए 136 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिसमें से लाहौल क्षेत्र में 72 करोड़ रुपये तथा स्पीति क्षेत्र में 64 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल-स्पीति के…

Read More

लाहौल में भूस्खलन से चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने के बाद अब पानी ओवर फ्लो होने लगा, फिलहाल खतरे से बाहर गांव

केलांग। लाहौल के उदयपुर में एक बड़ा भूस्खलन चंद्रभागा नदी में हुआ है। इससे यहां बड़ा बांध सा बन गया है। इससे घाटी के तीन गांव है जिनको इसका पानी अपनी चपेट में ले सकता है। इस बीच मुख्यसचिव हिमाचल प्रदेश रामसुभग सिंह एवम पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू के साथ मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा घटना स्थल के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर के द्वारा रवाना हो गए। अभी किसी जानमाल की कोई सूचना नहीं है। हालंकि राहत की बात है कि अब ऊपर से पानी बहना शुरु हो गया…

Read More

पट्टन घाटी से सुरक्षित निकाले 178 लोग, सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

उदयपुर (लाहुल) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर उप-मंडल के अन्तर्गत 27 जुलाई को तोजिंग नाला में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। उदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी में फंसे लोगों में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिनमें से 178 को आज सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि 37 लोग जहालमा, 14 लोग फूडा और 15 शांशा में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्पीति घाटी के लिए 146 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

कर्मचारियों के जनजातीय भत्ते और शीतकालीन भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की शिमला। जिला लाहौल स्पीति के काजा क्षेत्र के इतिहास में 27 जुलाई, 2021 एक यादगार दिन के रूप में स्मरण किया जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज के दिन वुर्चअल माध्यम से काजा में जिला लाहौल स्पीति के लोगों के लिए लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत की 19 विकासात्मक परियोजनाओं की शिमला से वर्चुअली आधारशिला रखी व लोकार्पण किए। वह खराब मौसम के कारण काजा का व्यक्तिगत दौरा नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री ने 14.52 करोड़…

Read More

जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया

शिमला। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। टनल के उत्तरी छोर पर सीमा सड़क संगठन और ग्रैफ के अधिकारियों तथा आम जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। टनल के दक्षिणी छोर और सिस्सू में भी लाहौल-स्पीति जिले के लोगों ने पारम्परिक रूप से शजेपी नड्डा और जय lराम ठाकुर का अभिनन्दन किया। उत्तरी छोरी पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने टनल निर्माण में सीमा सड़क संगठन के इंजीनियरों के कौशल की सराहना…

Read More