मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आज शिमला में रिज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की सराहना की और उन्हें एक असाधारण राजनेता, एक उत्कृष्ट सांसद और एक प्रतिभाशाली कवि बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति गहरा लगाव था। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा…
Read MoreCategory: SHIMLA
मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान में विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ किया। यह कार्निवाल 2 जनवरी, 2025 को सम्पन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ही पहली बार शिमला और धर्मशाला में विंटर कार्निवाल की शुरूआत की हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मनाली में विंटर कार्निवाल बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कार्निवाल और उत्सव राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित…
Read Moreमुख्यमंत्री ने शिमला में पर्यावरण मंत्रालय का एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का आग्रह किया
शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं जैसे फोर लेनिंग, रणनीतिक रक्षा बुनियादी ढांचे आदि के लिए तेजी से वन मंजूरी प्रदान करने के लिए शिमला में मंत्रालय का एक अलग और पूर्ण रूप से कार्यशील एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय (आईआरओ) खोलने का आग्रह किया। उन्होंने इस कार्यालय को उप-कार्यालय तक सीमित नहीं करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि…
Read Moreशिमला नगर निगम चुनाव में 58.97 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग, मतों की गिनती 4 मई को होगी
शिमला शिमला नगर निगम चुनाव 2023 में 58.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला जिसमें कुल 49760 पुरुष मतदाताओं में से 29504 ने मतदान किया जबकि कुल 44160 महिला मतदाताओं में से 25881 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर निगम चुनाव में 59.29 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं तथा 58.60 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वर्ष 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में कुल मतदान प्रतिशता 57.80 रही थी। भराड़ी वार्ड में कुल 1438 पुरुष मतदाताओं में से 867 ने मतदान किया जबकि कुल 1232 महिला मतदाताओं…
Read Moreसुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को किया भंग
शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान हुईं अनियमितताओं के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सभी जांच रिपोर्टों पर विचार करने के बाद लिया गया है। जो यह दर्शाता है कि इसमें निम्न से उच्च स्तर तक के अधिकारियों की संलिप्तता थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आज पहली चार्जशीट…
Read Moreशिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली
शिमला शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिव प्रताप शुक्ल ने संस्कृत में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा…
Read Moreप्रदेश में सुलभ जन सेवाओं एवं निगरानी तंत्र को सशक्त करेगी ड्रोन तकनीक : मुख्यमंत्री
शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से जन-सुविधाओं को त्वरित और सुगम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ने वीरवार देर शाम यहां ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में सरकारी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम और समय की बचत के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरकारी क्षेत्र में व्यापक उपयोग करने की…
Read Moreसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल का गर्मजोशी से स्वागत किया
शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला, कांग्रेस के…
Read Moreब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
शिमला ब्रिटिश उच्चायोग में जलवायु परिवर्तन नीति की प्रमुख एरीना कोसेक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनने की ओर अग्रसर है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में इलेक्ट्रिक वाहन संचालन मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया-यूके पैक्ट के तहत शिमला शहर में करवाए गए सर्वेक्षण के निष्कर्ष शिमला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल…
Read Moreदूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रहे उपस्थित शिमला प्रदेश की समृद्ध पर्यटन क्षमता को देश व विदेश में प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाएगा डीडी हिमाचल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पीटरहॉफ शिमला से दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगभग 70 लाख आबादी वाले हिमाचल प्रदेश को 24 घंटे डीडी हिमाचल प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया।…
Read More