May 2, 2024

एचआरटीसी कर्मचारियों प्रबंधन के खिलाफ शिमला में किया प्रदर्शन, मांगें न मानने पर कर्मियों में असंतोष

1 min read

18 अक्टूबर को निगम के कार्य का बहिष्कार करेंगे कर्मचारी

शिमला

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आहवान पर मंगलवार को  परिवहन कर्मचारियों ने एचआरटीसी मुख्यालय शिमला में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। निगम प्रबंधन द्वारा संयुक्त समन्वय समिति के साथ पूर्व में किए गए समझौतों पर अमल न करने के विरोध में परिवहन कर्मचारियों ने हल्ला बोला। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा संयुक्त समन्वय समिति के साथ पूर्व में किए गए समझौतों पर अमल न कर रहा।

परिवहन निगम कर्मचारियों के लगभग 500 करोड़ के रूपए के लम्बित वित्तीय भुगतान देय है। इससे कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन उनकी मांगों को नही मानता है तो आन्दोलन के दूसरे चरण में लम्बित मांगों को मनवाने के लिए परिवहन कर्मचारी  11 अक्टूबर से प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन गेट मीटिंग करेंगे तथा 18 अक्टूबर को निगम के कर्मचारी एक दिन के काम छोड़ो आन्दोलन पर रहकर अपने अपने कार्य का बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.