May 18, 2024

पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

1 min read
    कांग्रेस ने अपनाया कड़ा रुख.. कहा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें, नहीं तो होगा आंदोलन

    शिमला।

    कांग्रेस नेता और सुलह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की। दिन दिहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। पूर्व विधायक के साथ जिस तरह से मारपीट की गई है, उससे कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। पार्टी ने इस वारदात पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जगजीवन पाल से मारपीट के आरोपी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रशासन ने आरोपियों पर ढुलमुल रवैया रखा तो कांग्रेस इसे सहन नही करेगी और इसके खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नही हटेगी।

    पूर्व विधायक ही सुरक्षित नही है तो आम लोग कैसे होंगे सुरक्षित

    राठौर ने कहा कि प्रदेश में जब एक पूर्व विधायक ही सुरक्षित नही है तो आम लोग अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुल्लू में भी भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने कांग्रेस से जुड़े एक दम्पति पर जान लेवा हमला किया था,और अब सुलह में भी इस प्रकार का हमला प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोलता है।

    कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जगजीवन पाल के साथ सत्ता से जुड़े कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है, जहां सत्ता से जुड़े भाजपा के लोग कही भी किसी से भी मार कुटाई कर रहें है।
    राठौर ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता के साथ बदसलूकी करने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि इससे साफ है कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है।

    About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.