व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री

शिमला राज्य सरकार निवेशकों को एकल छत सुविधा तंत्र के माध्यम से व्यापार में सुगमता और अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विलम्ब को कम करने के लिए प्रदेश में निवेश ब्यूरो की स्थापना कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं प्रस्तावित निवेश ब्यूरो पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश ब्यूरो पुरानी एकल खिड़की प्रणाली के स्थान पर कार्य करेगा और इसे निवेश प्रस्तावों को स्वीकृतियां प्रदान करने की शक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस निवेश ब्यूरो की…

Read More

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया सत्याग्रह

शिमला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में देशव्यापी सत्याग्रह के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया. इसमें कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा और राहुल गाँधी के चित्र वाली डरो की ताख्तियां लिये केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सत्यग्रह…

Read More

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकण्डी, शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी…

Read More

हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन बजट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ऐतिहासिक पहल

कहा, बजट में हरित ऊर्जा राज्य के विकास का ब्लू प्रिन्ट शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट को ऐतिहासिक एवं आम लोगों का बजट करार दिया है। आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रीन बजट पेश कर हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार…

Read More

सचिवालय में रोजाना और ओक ओवर में दो दिन आम लोगों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आम लोगों तथा विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से प्रतिदिन सांय 6.00 बजे से 7.00 बजे तक राज्य सचिवालय में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल सकती है, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में…

Read More

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत

शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश में केवल 60 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले महाविद्यालयों को डिनोटीफाई किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा नए शैक्षणिक संस्थानों को क्रियाशील करने के लिए पर्याप्त स्टाफ, भूमि के स्वामित्व के हस्तांतरण तथा नए भवनों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों में आवश्यक बुनियादी अधोसंरचना सृजित करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किये गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में…

Read More

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए

शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने 450 मैगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 मंे निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य मंे विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं मंे विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत मंे वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है। उन्हांेने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया

शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) के नए ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया। ट्रॉमा ब्लॉक के इस बहुमंजिला भवन में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बेड, आईसोलेशन वार्ड सहित सीटी स्कैन, एक्स-रे, सैंपल एकत्रीकरण केंद्र तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। घायलों व गंभीर रोगियों के उपचार संबंधी वरीयता के लिए यहां अलग व्यवस्था की गई है। अन्य आपात सेवाओं के…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

शिमला मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के ‘क्रिप्टोमेरिया’ का पौधा रोपित किया। इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है। इस पौधरोपण अभियान की थीम ‘नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की…

Read More

मुख्यमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

शिमला शिमला-मटौर तथा मंडी-पठानकोट सड़क परियोजनाओं को फोरलेन करने को सैद्धांतिक मंजूरी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास को लेकर हुई चर्चा के दौरान उठाए गए विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दिल्ली में प्राधिकरण के सदस्य मनोज कुमार इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…

Read More