राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को दी होली की बधाई

शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है. राज्यपाल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का अपना विशेष महत्व और विशिष्ट पहचान है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा और देश की एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देगा. होली पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने आज राजभवन के कर्मचारियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया. उन्होंने राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी भेंट…

Read More

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क…

Read More

सुख-आश्रय कोष में ऑनलाइन अंशदान की सुविधा

शिमला सुख-आश्रय कोष में अब ऑनलाइन माध्यम से भी अंशदान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। अंशदाता https://sukhashray-hp.nic.in. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अंशदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अंशदाता ऑनलाइन भुगतान की रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में अंशदाताओं की सूची और अब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कुल धनराशि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल में धनराशि के…

Read More

राज्य की आर्थिक स्थिति पर बजट सत्र में श्वेत-पत्र लाएगी प्रदेश सरकार: सीएम

शिमला सरकार और संगठन के बीच समन्वय और मजबूत करने के लिए होंगी मासिक बैठकंे: ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने के दृष्टिगत प्रति माह कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के मध्य आपसी चर्चा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के अविलंब एवं प्रभावी समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से परामर्श के बाद यह कदम…

Read More

मुख्यमंत्री ने ई-वाहन निर्माण कंपनियों से हिमाचल स्पेसिफिक प्रोटो टाइप इलेक्ट्रिक बसें डिजाइन करने को कहा

शिमला हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए, राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की डीजल बसों के बेड़े को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतर-जिला मार्गों पर ई-बसें चलाने की योजना बना रही है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण…

Read More

डोडरा-क्वार से घायलों को एयरलिफ्ट कर आईजीएमसी में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई

शिमला प्रदेश की ‘सुख की सरकार’ मानवीय संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए सामाजिक सरोकार के अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार में 58 वर्षीय प्रेम लाल और 40 वर्षीय अजीत कुमार एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए कि दोनों व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तत्काल आईजीएमसी शिमला…

Read More

लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं पर भी लागू होगा नकल संबंधी कानून, 50 हजार टेक्स के केसों का एक मुश्त होगा निपटारा

कैबिनेट के बड़े फैसले शिमला. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला को हिमाचल प्रदेश, विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम, 1984 (हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसिज एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड ऑर अदर स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन्ज एक्ट, 1984) के तहत लाने का निर्णय लिया गया ताकि किसी भी प्रकार के कदाचार पर रोक तथा उम्मीदवारों के चयन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंत्रिमंडल ने विरासत संबंधी मामलों के…

Read More