मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप 25 अक्टूबर को कोटखाई

शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा की उपचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली । इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी विभागों के आज तक के कार्यों की समीक्षा भी की और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।
24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रातः 10:30 बजे शवाद और दोपहर 12:30 बजे निरमंड में मुख्यमंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में उपस्थित रहेंगे।
25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा और अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment