May 6, 2024

पूर्व  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पंचतत्व में विलीन

1 min read

शिमला।

पूर्व  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। वीरभद्र सिंह को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।  वीरभद्र सिंह की अंतिम शव यात्रा राज दरबार परिसर से मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई, जिसके बाद उनका रामपुर के जोबनी बाग में शाही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे विक्रमादित्य सिंह ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। शिमला, कुल्लू, किन्नौर जिलों सहित प्रदेश भर सुबह से ही  लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।

इससे पूर्व राजघराने की परम्परा को निभाते हुए विक्रमादित्य सिंह को राजगद्दी पर विठा कर उनका राजतिलक किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विशेष चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सासंदआनंद शर्मा,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने  अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.