April 29, 2024

आर्थिक संकट के बाबजूद सरकार चहेतों की कर रही नियुक्तियां: राठौर

1 min read

शिमला।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रदेश में आर्थिक संकट के बाबजूद उपचुनावों को ध्यान में रखकर अपने चहेतों की नियुक्तियां कर रही है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह सरकारी धन की फिजूलखर्ची है।
शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सरकार ने दो विधायको को, एक को कैबिनेट दर्जा व दूसरे को राज्य मंत्री का दर्जा देकर सरकारी खजाने पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इन नियुक्तियों का कोई लाभ होने वाला नही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा तीन बोर्डो के उपाध्यक्ष नियुक्त करना भी उप चुनावो के दृष्टिगत लिया गया एक फैसला है। इससे पूर्व राजनैतिक आधार पर सरकार ने दो मीडिया कोडिनेटर भी नियुक्त किये हैं।
राठौर ने कहा कि अब चुनावों के समय इस प्रकार की नियुक्तियां सरकार पर करोड़ों का अतिरिक्त बोझ बढेगा,जबकि सरकार अपने खर्चे चलाने के लिए करोड़ों का कर्ज ले रही है।

राठौर ने कहा कि सरकार इन दिनों अधिक सक्रिय हो गई है। बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है। यह घोषणाएं शायद ही पूरी होंगी,क्योंकि इनके लिए अभी तक कोई बजट प्रावधान नही है।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने इन चार सालों में इन क्षेत्रों के विकास की ओर कोई ध्यान नही दिया,अब उप चुनावों को सामने देख घोषणाएं की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की जांच न होना और उनका यहां हथियारों के साथ आना व लोगों के साथ मारपीट करना राज्य में कानून व्यवस्था व सुरक्षा की पूरी पोल खोल रहा है।
राठौर ने इसकी आड़ में प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता प्रकट की।

राठौर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस आलाकमान अपने प्रत्यशियों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा के उप चुनाव बारे पहले स्व.वीरभद्र सिंह के परिवार से उनकी इच्छा जानी जाएगी,उसी के बाद प्रत्याशी को लेकर कोई फैसला होगा।
राठौर ने कहा कि मंडी,फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई के चुनावों को लेकर पार्टी पर्यवेक्षक अपने दौरे कर चुके है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान इस बारे अंतिम फैसला लेगा।
राठौर ने कहा है कि को कांग्रेस प्रदेश में चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.