May 3, 2024

सेब से लदी पिकअप गहरी खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत

1 min read

ठियोग।
ठियोग में सेब से लदी पिकअप गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा आज तड़के करीब 3 बजे
लेलुपुल के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक सेब से लदी पिकअप सेब चौपाल से फल मंडी शिमला की ओर जा रही थी। करीब 3:00 बजे लेलुपुल में पेट्रोल पंप के पास यह गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज़ सुनकर पुलिस को हादसे की सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और हताहतों व घायल को खाई से निकाला गया। एक घायल को नाजुक हालत में आईजीएमसी रेफर किया गया हैं।
इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हुई है जो कि बागड़ा धमान्दरी तहसील ठियोग के रहने वाले है। वहीं घायल चियोग का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.