May 18, 2024

कांग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री गद्दी छोड़ो नारे के साथ निकाला शांति पूर्ण तिरंगा मार्च

1 min read

शिमला।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ एक विशाल तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च
शिमला से ओकओवर, रिज मैदान, ए.जी. चैक, कार्ट रोड़ से 103 टनल से अंबेदकर चैक से विधानसभा चैक तक निकाला गया। सेवादल पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने छोटा शिमला में स्थित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यारोपण किया और उन्हें सलामी भी दी। इसके बाद ओकओवर होते हुए रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा, आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा, हिमाचल निर्माता व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश स्व. यशवंत परमार, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और स्कैंडल प्वाईंट पर स्व. लाला लाजपत राय, सीटी प्वाईंट पर स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यारोपण किया और उन्हें सलामी दी। इसके पश्चात, ए.जी. चैक से कार्ट रोड़ से होते हुए अंबेदकर चैक पर संविधान निर्माता स्व. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यारोपण कर उन्हें सलामी दी और विधानसभा चैक पर एक घंटे का मौन प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री से अपनी पद छोड़ने का आग्रह किया।
विधानसभा चैक पर मौन प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक व पूर्व सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक इन्द्रदत्त लखनपाल, विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक लखविन्द्र राणा ने भी विशेष रूप से शिरकत की व केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला।
तिरंगा मार्च प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम धीमान की अध्यक्षता में निकाला गया, जिसमें जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष जीत सिंह राणा ध्वजवाहक रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक चौड़ा मैदान विधानसभा चौक तक ध्वजवाहक के रूप में पूरी सेवादल टुकड़ी का नेतृत्व किया। वहीं इस तिरंगा मार्च में प्रदेश महासचिव प्रचार-प्रसार व संचार गोपाल शर्मा, महासचिव राष्ट्र निर्माण उषा मेहता, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, प्रदेश सह-सचिव सुनीता ठाकुर व सत्या चैहान सहित जिला सिरमौर के अध्यक्ष हरदेव सिंह राणा व कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण गोयल सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, जिला किन्नौर अध्यक्ष जयराम नेगी, जिला शिमला शहरी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविन्दर कुमार व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित, ब्लाॅक अध्यक्ष ठियोग राजेश शर्मा, जिला यंग बिग्रेड़ कार्यकारी संयोजक चमन ठाकुर व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लाॅक शिमला ग्रामीण यंग ब्रिगेड के संयोजक विक्रम ठाकुर, वीरेन्द्र बांश्टू सहित नरेन्द्र शर्मा, जगमोहन अत्री, उमेश नेगी सहित अन्य पदाधिकारी व स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.