May 3, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

लोकसभा उपचुनाव से अब आई करसोग की जनता की याद: कांग्रेस

1 min read

करसोग।
करसोग ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर तीखे हमले किए गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा कि कोविड से निपटने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। इस दौरान सरकार सोती रही और अब मंडी संसदीय सीट के लिए उप चुनाव होने जा रहे है, इसको देखते हुए सरकार को जनता की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने उप चुनाव को देखते हुए दौरे शुरू कर दिए हैं। तीन साल से मंत्री कहां थे, उस दौरान क्यों मंत्री को जनता की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि करसोग बाजार में ही लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में लोगों को दूषित पानी की सप्लाई दी जाती है, जबकि जल शक्ति विभाग मंत्री इस तरफ ध्यान न देकर वाहवाही लूटने के लिए कर्मचारियों पर रौब झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी के लिए जल शक्ति मंत्री ने अधिशाषी अभियंता पर अपना गुस्सा निकाला, जबकि इसमें अधिकारी का कोई कसूर नहीं था। बेहतर होता मंत्री खुद व्यवस्था को देखते और कमियों को दूर करने का प्रयास करते, लेकिन जल शक्ति विभाग मंत्री तो जनता के बीच में वाहवाही लूटना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोगों के बीच जाकर महंगाई रोकने में नाकाम रही सरकार की कमियों को गिनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक मस्तराम सहित अन्य पार्टी पधाधिकारी
उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.