April 30, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल से मनाएगी जनाक्रोश सप्ताह

1 min read

शिमला।
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल से प्रदेश भर में जन आक्रोश सप्ताह मनाएगी। प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में नारकंडा से विरोध प्रदर्शन सप्ताह की शुरुआत होगी। पार्टी ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों व उपचुनावों से पहले भी केंद्रीय परिवहन मंत्री ने हिमाचल के लिए 69 राष्ट्रीय उच्च मार्गों की घोषणा की थीं, मगर आज तक इस घोषणा का कुछ भी नहीं हुआ। राठौर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले 2 विधानसभा उपचुनाव और मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा सक्रिय हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि चुनावों के लिए हर पार्टी को सक्रिय होना पड़ता है, मगर यह साफ दिख रहा है कि एक बार फिर भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। हालंकि अबकी बार प्रदेश की जनता भाजपा की बातों में आने वाली नहीं।
राठौर ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान भी जल शक्ति मंत्री एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने सिरमौर में जनता को मूर्ख बनाने का कार्य किया और आईपीएच की पाइपें लोगों को घर द्वार जाकर लगाई, लेकिन वोट डालने से पहले ही उन पाइपों को हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि बागवानी मन्त्री को बागवानों की कोई परवाह नहीं है। बागवानी को नुकसान उबारने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा। इससे किसान और बागवान हतोत्साहित है। सरकार ने बागवानों को कोई राहत नही दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल से जनता आक्रोश सप्ताह मनाएगी जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में किसान-बागवान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.