May 3, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

इंदु गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनीं

1 min read

शिमला।
इंदु गोस्वामी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इंदु गोस्वामी कांगड़ा के बैजनाथ की हैं और बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर वह हार गईं। साल 2020 में वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की गई। इसमें सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, सात राष्ट्रीय मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं। तीन महामंत्रियों में से एक इंदु गोस्वामी हैं। वह हिमाचल महिला मोर्चा की अध्यक्ष और महिलाय आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.