May 5, 2024

दिल्ली में 12 दिसंबर की प्रस्तावित महारैली की अनुमति नही देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन

1 min read

शिमला
दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा कांग्रेस की 12 दिसम्बर की प्रस्तावित महा रैली की अनुमति नही देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 3 दिसम्बर को शिमला में धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश में आसमान छूती महंगाई,अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसम्बर की प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली को उप राज्यपाल द्वारा अनुमति न देने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे संविधान की धारा 19 की अवहेलना करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने अपने नागरिकों को यह अधिकार दे रखा है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह सकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल ने संभता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दवाब पर कांग्रेस की इस रैली को अनुमति नही दी है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब इसे 12 को जयपुर में आयोजित करेगी।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तानाशाह के तौर पर काम कर रही है जहां किसी को भी न तो बोलने की आजादी है और न ही कोई रोष प्रकट कर सकता है।उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं का हनन हो रहा है।विपक्ष को बोलने नही दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानून बनाते समय भी सदन में कोई चर्चा नही की गई और जब किसानों के भारी दबाव के कारण इसे वापिस लिया गया तब भी सदन के अंदर सरकार ने कोई चर्चा नही की।उन्होंने कहा कि यह देश के सर्वोच्च सदन का घोर अपमान है।उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान की आंदोलनरत किसी भी किसान की कोई मौत नही हुई पूरी तरह देश को गुमराह करने वाला है।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को असफल करने के लिये अनेक षडयंत्र रचे पर वह इसमें सफल नही हुए।अब इस आंदोलन में मारे गए किसानों को किसी भी मुआवजे से सरकार भागने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस चला रही सफलतापूर्वक जन जागरण अभियान

राठौर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस का जन जागरण अभियान बहुत ही सफलता पूर्वक चला हुआ है।इसमें लोगों का उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने स्वम् 11 विधानसभा चुनाव क्षेत्रो का दौरा कर दिया है।इस दौरान उन्होंने लगभग 100 किलोमीटर की पद यात्रा भी पूरी की।दूसरे चरण में भी वह शेष बचे 11 चुनाव क्षेत्रों का जल्द दौरा पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी पार्टी पदाधिकारी, विधायक अपने अपने क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान छेड़े हुए है।उन्होंने कहा कि वह केवल उन क्षेत्रों में जा रहें है जहां पिछले कई सालों से कांग्रेस जीत नही रही है।उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस इन चुनाव क्षेत्रो में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।कार्यकर्ताओं में उप चुनावों में जीत के बाद जो उत्साह बड़ा है,उसी उत्साह के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी से प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और वह मैदान में डट गए है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जोर पकड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सदस्यता की संख्या नही,वास्तविक व सही सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जिस प्रकार से घोषणाएं करने में जुटे है उन्हें नही लगता कि वह पूरी होंगी।पैसा कहा से आएगा, प्रदेश का खज़ाना खाली पड़ा है।बजट में कोई प्रावधान नही है।
राठौर ने पुलिस कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश पर चिंता प्रकट करते हुए इनकी मांगो पर साहनभूति पूर्वक विचार करने और इन्हें मानने का आग्रह भी सरकार से किया है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.