April 29, 2024

परिवहन मंत्री से वार्ता का न्यौता मिलने के बाद एचआरटीसी कर्मियों ने हड़ताल स्थगित की

1 min read

शिमला।
आरएम का तबादला करने से नाराज एचआरटीसी कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है। परिवहन मंत्री ने 26 जुलाई को ऊना में बैठक बुलाई है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल रोकने का फैसला किया है। हालांकि शनिवार दिन को कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इससे चंडीगढ़, दिल्ली, धर्मशाला रूटों पर कोई बस नहीं चली। शिमला शहर में भी एचआरटीसी बस नहीं चलीं। शिमला जिला में भी एचआरटीसी बस सेवा पूरी तरह ठप रहीं।
बता दें कि हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने आरएम का तबादला रद्द करने पर पूरे प्रदेश में बसों का संचालन बंद करने का एलान किया था। वहीं हमीरपुर में भी एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्राइवेट बसों को बस अड्डे के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। संयुक्त समन्वय समिति लोकल यूनिट के सचिव देवीचंद शर्मा और ड्राइवर यूनियन के चेयरमैन मान सिंह ने कहा है कि कर्मचारियों की मांग है कि आरएम नेगी का तबादला रद्द किया जाए।
उधर परिवहन मंत्री से बातचीत का न्यौता मिलने के बाद अब कर्मचारी काम पर लौटेंगे, इससे बस सेवाएं नियमित हो जाएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.