May 4, 2024

एडीजीपी एसपी सिंह को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, डीआईजी मधुसूदन सहित तीन को पुलिस मेडल

1 min read

शिमला।
स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल पुलिस के एडीजीपी एसपी सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। एसपी सिंह राज्य के काबिल और ईमानदार पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह राज्य और राज्य से बाहर कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह कुछ समय पहले केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उनको होम गार्ड्स एवम सिविल डिफेंस में तैनाती दी गई। अभी वह एडीजीपी विजीलेंस के पद पर तैनात हैं। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले एसपी सिंह आईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी रहे हैं।

सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।


वहीं हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर छोटाराम को भी पुलिस पदक दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंदर कुमार को पुलिस पदक मिलेगा।

चीफ फायर ऑफिसर जेसी शर्मा को राष्ट्रपति फायर सर्विस मेडल देने की घोषणा

इसके साथ ही अग्निशमन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेसी शर्मा को राष्ट्रपति का फायर सर्विस मेडल जबकि स्टेशन फायर अफसर हेमराज गौतम को फायर सर्विस मेडल देने की घोषणा की गई है। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर दीपक ग्रैक और नरेश कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कांगड़ा के संतोष को आईटीबीपी में पुलिस मेडल, जिला कुल्लू के बबेली स्थित आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भी पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। कांगड़ा के पालमपुर स्थित गांव कुरल निवासी संतोष को यह मेडल बेहतर सेवा भाव, तत्परता, काम के प्रति समर्पण के लिए देने की घोषणा की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.