May 5, 2024

कुल्लू के पूर्व एसपी गौरव सिंह और सीएम के पूर्व पीएसओ बलवंत सिंह बहाल

1 min read

बहुचर्चित थप्पड़ कांड के बाद ससपेंड चल रहे थे दोनों
शिमला।

बहुचर्चित थप्पड़ कांड में ससपेंड चल रहे कुल्लू के पूर्व एसपी
गौरव सिंह और मुख्यमंत्री के पूर्व पीएसओ बलवंत सिंह को बहाल कर दिया गया है। गृह विभाग ने आईपीएस गौरव सिंह के और पुलिस मुख्यालय ने बलवंत सिंह की बहाली के आदेश जारी किए हैं। नई तैनाती होने तक दोनों का मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है।

बता दें कि 23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह भिड़ गए थे। किसी बात को लेकर एसपी गौरव और बृजेश सूद के बीच कहासुनी हो गई थी। इस पर गाैरव सिंह ने बृजेश को थप्पड़ मार दिया और बलवंत ने एसपी को लातें मारी थीं। इस घटनाक्रम का पूरा वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसकी प्रारंभिक जांच के बाद 25 जून को गौरव और बलवंत को निलंबित कर दिया गया था।
डीआईजी मंडी रेंज ने जांच कर पुलिस मुख्यालय के जरिये सरकार को रिपोर्ट भेजी। तब से गौरव सिंह सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच थे जबकि बलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया था। बृजेश सूद को जांच में दोषी न पाए जाने पर सरकार ने बहाल कर फिर से सीएम सुरक्षा में लगा दिया था। वही अब गौरव सिंह और बलवंत सिंह को भी बहाल कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.