फिलहाल नहीं होगा प्रशासनिक फेरबदल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे

शिमला

हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद काफी समय से प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिलहाल कोई भी प्रशासनिक फेरबदल ना करने की बात कही है बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए । दिल्ली में सीएम कांग्रेस आला नेताओ से मिलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे जबकि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भी सीएम सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओर सभी विधायक इसमें शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा दिल्ली में पीएम से मिलने का टाइम मांगा गया है, उनसे शिष्टाचार भेंट करनी है. इसके अलावा कांग्रेस के नेताओ से मिलना है और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होनी है। इसके अलावा तबादलो को लेकर सुक्खू ने कहा कि वे सता के लिए नही व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए है.अभी डीसी एसपी के तबादलो पर कोई विचार नही है और सभी डीसी एसपी को काम करने को कहा है। विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि 28,29,30 दिसंबर को सेशन कराने की बात चली है, यदि नहीं हो पाया तो 15 जनवरी के बाद करवाया जायेगा

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विधायक अनिरूद्ध सिंह, केवल सिंह पठानिया एवं राम कुमार, किशोरी लाल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहन्ती, कांग्रेसी नेता, दिल्ली में बसे हिमाचल के लोगों सहित हिमाचल भवन व सदन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनका यह दिल्ली का पहला दौरा है।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मुकुल वासनिक से भेंट की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में सांसद एवं महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी मुकुल वासनिक से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आनन्द शर्मा से भेंट की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

About Author

Related posts

Leave a Comment