May 2, 2024

मुख्यमंत्री ने फोरलेन के लिए 815 करोड़ मंजूर करने के लिए केंद्र का आभार व्यक्त किया

1 min read

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनएच-20 (नया एनएच-154) के पठानकोट-मण्डी सेक्शन के थानपुरी से परौर सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन के लिए 815.686 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर केन्द्र सरकार और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना 21 महीने की अवधि के भीतर पूरी हो जाएगी और इससे यात्रियों का समय बचने के अलावा उन्हें आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन के साधन सीमित होने से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए सड़कों को जीवन रेखा माना जाता है और राज्य सरकार सड़कों और पुलों के निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है।
.0.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.