May 6, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, अनुराग अब कैबिनेट मंत्री बने

1 min read

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमे 36 नए मंत्री बनाए गए हैं जबकि सात को राज्यमंत्री से कैबिनेट बनाया गया है।
अनुराग ठाकुर,किरन रिजिजू,हरदीप सिंह पुरी जीके रेड्डी, मनसुख मांडविया, आरके सिंह और पुरषोत्तम रूपाला को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री पदोन्नत किया गया है।

उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर को बधाई दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय केबिनेट मंत्री बननेे पर अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर का कार्यकाल उपलब्धियों भरा होगा। उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा।
जय राम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को केंद्रीय केबिनेट मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश से हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.