April 28, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

मुख्यमंत्री ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया

1 min read

शिमला।

कोरोना महामारी ने विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है तथा इस वायरस के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लेते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना की, जिसके तहत कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करने के उद्देश्य से सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

     


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.