शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती किए गए 1844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि…
Read MoreCategory: Uncategorized
हिमाचल में मजबूत सरकार, पूरे पांच साल चलेगी सरकार
शिमला लोक निर्माण और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल में महाराष्ट्र के हालात कभी नहीं बनेंगे। हिमाचल में कांग्रेस 40 सीटों के साथ चुनाव जीतकर सत्ता में आई है और आगामी पांच साल तक यहां सरकार को कोई गिरा नहीं सकता है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं। विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजीत पवार की स्थिति हिमाचल में नहीं बनने वाली है। हिमाचल ट्रेंड सेटर है और दूसरे के बनाए रास्तों पर नहीं चलता है।…
Read Moreआरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी भाजपा का प्रदर्शन करना उचित नहींः मुख्यमंत्री
शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिला के सलूणी में हुए हत्याकांड के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए आज यहां कहा कि यह शायद देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और पुलिस की समयोचित कार्रवाई के बावजूद भाजपा इस पर शोर-शराबा जारी रखे हुए है। उनका यह प्रदर्शन पूर्णतया अवांच्छित है और इसे न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मामले की संवदेनशीलता…
Read Moreप्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया
उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं के लिए किया जाएगा नए एकीकृत घरों का निर्माण भारत के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का प्रति वर्ष शैक्षिक भ्रमण का प्रावधान पात्र आवासियों को स्टार्ट-अप आरंभ के लिए मिलेंगे एकमुश्त दो लाख रुपए शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान की गई। विगत माह हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन बहाल करने…
Read Moreजन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग: संजय अवस्थी
शिमला मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने नवीनतम और आधुनिक मीडिया का उपयोग कर लोगों तक पहुंचने पर बल दिया। वे आज यहां निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में जन संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे जन कल्याण के लिए सरकार के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यह विभाग सरकार और लोगों के बीच एक…
Read Moreसुखविंदर सिंह सुक्खू ने 53वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता की
व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में विकास और परिवर्तन के नए युग का सूत्रपात हुआ: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) हमीरपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, भारतीय रिज़र्व बटालियन सकोह, एनसीसी तथा स्काउट एवं गाईड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट का नेतृत्व…
Read Moreसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री से भेंट की
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का राज्य में होगा सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी से भेंट की। प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रधानमंत्री से यह पहली भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केद्र से उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने काठगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में काठगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायकण, पूर्व विधायक, उपायुक्त डॉ. निपुण…
Read Moreमुख्यमंत्री ने की शांता कुमार से भेंट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। धर्मशाला से पालमपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में नारे लगाए और उन पर फूल बरसाए। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल,…
Read Moreमुख्यमंत्री ने की प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष से भेंट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल से उनके आवास पर भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक आशीष बुटेल, यादविंदर गोमा, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read More