बागवान कहां बेचेंगे सेब, प्रदेश की बड़ी भट्टाकुफर फल मंडी बंद

सीपीएम ने मंडी बंद करने का किया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की शिमला जिला कमेटी सरकार के भट्टाकुफर स्थित फल मण्डी को बन्द करने के निर्णय की कड़ी निंदा की है तथा मांग की है कि इस फल मण्डी के मुरम्मत कार्य को सेब सीजन आरम्भ होने से पूर्व पूर्ण किया जाए तथा इस महत्वपूर्ण मण्डी को शीघ्र आरम्भ कर किसानों व बागवानों को राहत प्रदान की जाए। सीपीएम जिला सचिव संजय चौहान ने कहा है कि सरकार ऐसी टर्मिनल मण्डियों को सुनियोजित तरीके से…

Read More

संयुक्त किसान मंच ने सरकार को चेताया, किसानों की अनदेखी पड़ेगी भारी

संयुक्त किसान मंच की शिमला में हुई बैठक, किसानों के मसलों पर की चर्चा शिमला संयुक्त किसान मंच ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों और समस्यायों को नजर अंदाज कर रही है। संयुक्त किसान मंच ने सरकार को चेताया है कि किसानों की अनदेखी की उसको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। संयुक्त किसान मंच की कार्यकारिणी की बैठक आज शिमला में संयोजक हरीश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संजय चौहान, दीपक सिंघा, सुंदर नैनटा, डॉ कुलदीप सिंह तंवर, सुशील, डॉ राजिंदर चौहान, सत्यवान, राम लाल, सुखदेव, त्रिलोक…

Read More

संयुक्त किसान मंच ने जिलों में विभिन्न किसान संगठनों के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर तहसील, ब्लॉक व उपमंडल स्तर पर किए प्रदर्शन

सरकार को 13 सूत्रीय मांग पत्र भेजे शिमला। संयुक्त किसान मंच ने आज जिला शिमला, कुल्लू, किन्नौर, मण्डी, सोलन, सिरमौर व अन्य जिलों में विभिन्न किसान संगठनों के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर तहसील, ब्लॉक व उपमण्डल स्तर पर प्रदर्शन किया तथा सरकार को 13 सूत्रीय मांग पत्र इनके माध्यम से प्रेषित किया गया। इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मंच के नेतृत्व के साथ अन्य किसान संगठनों के नेतृत्व ने भी भाग लिया तथा विभिन्न जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों, प्रधानों व उप प्रधानों, पंचायत सदस्यों ने भी…

Read More

सरकार न तो बागवानों की पीड़ा समझ रही और न ही उनको कोई राहत दे रही: राठौर

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेब बागवानो के साथ हो रहें हर स्तर पर अन्याय पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार न तो बागवानो की पीड़ा को ही समझ रही है और न ही उनके लिए कोई राहत दे रही है। उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश में सेब बागवानों को बहुत ही विकट स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।एक तरफ सड़कों की खस्ता हालत दूसरी तरफ सेब व्यापारियों की मन मर्जी के चलते उन्हें इसके उचित दाम भी नही मिल रहे है। राठौर ने…

Read More

बागवानी मंत्री पर बरसे राठौर, कहा बागवानों‌ के प्रति मानसिकता दर्शाता है मंत्री का बयान

बागवानी मंत्री ने बागवानों को सेब खुले में ट्रे में बेचने की दी है सलाह एचपीएमसी की नीतियां बागवानी विरोधी, अपने कोल्ड स्टोर किराए पर दिए शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके बयानों से साफ है कि वह न तो बागवानी की कोई समझ रखते है और न ही उनके हितेषी है। राठौर ने मंत्री उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा है कि बागवानों को सेब खुले में ट्रे में बेचने चाहिए, की कड़ी निंदा की है।…

Read More

किसान-बागवान 13 सिंतबर को तहसील, ब्लॉक व उपमंडल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

किसान संगठनों के संयुक्त किसान मंच ने शिमला में बैठक कर बनाई रणनीति शिमला। विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त किसान मंच ने आज बैठक शिमला के कालीबाड़ी हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में संयुक्त किसान मंच के हरीश चौहान, संजय चौहान, दीपक सिंघा, कुलदीप सिंह तंवर, के. एन. शर्मा, राजेश चौहान, राजिंदर चौहान, सुशील चौहान, डिम्पल पांजटा, सन्दीप मस्ताना, सोहन ठाकुर, सत्यवान पुंडीर, एस. एस. जोगटा, जिला परिषद सदस्य विशाल शांगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य, नीलम सेरेक, हरीश जनारथा आदि ने भाग लिया। इस बैठक में विधायक विक्रमादित्य…

Read More

कांग्रेस ने सेब बागवानों के शोषण के विरोध में रिज मैदान पर दिया मौन धरना

शिमला। किसानों व बागवानों के शोषण के खिलाफ जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के आगे बैठ कर मौन धरना दिया। धरने में कांग्रेस अध्यक्ष राठौर के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,महिला जिलाध्यक्ष वनीता वर्मा,शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला व कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल भी बैठे। इस दौरान पत्रकारों से अनोपचारिक बातचीत…

Read More

कॉरपोरेट घरानों के हाथों बागवानों – किसानों के शोषण की दी जा रही खुली छूट : किसान सभा

सेब के दाम गिराने पर किसानसभा ने चिंता जताई शिमला। किसान सभा ने सेब बागवानों के शोषण को लेकर चिंता जताई है। किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर, राज्य महासचिव डॉ ओंकार शाद और जिलाध्यक्ष सत्यवान पुण्डीर ने एक संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार पर हाल ही मे सेब के दामों मे हो रही लगातार गिरावट के चलते बागवानों की परेशानी को बढ़ाने का आरोप लगाया है। कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों की रक्षा करने मे पूरी तरह विफल रही है और…

Read More

कांग्रेस सेब बागवानों व किसानों का शोषण नहीं करने देगी: राठौर

सेब के दाम गिराने पर कांग्रेस ने किए तेवर सख्त शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अदानी की लूट से बागवानों को बचाए। उन्होंने कहा है कि अदानी ने इस बार सेब के खरीद मूल्यों में 16 रुपए की कमी कर सेब की 5 हजार करोड़ की मार्किट को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार सेब के बेहतर दाम मिलेगे पर ऐसा नही हुआ। बागवान पूरी तरह हताश है। उन्होंने कहा है…

Read More

सरकार ने सेब व्यापारियों-अदानी को बागवानों की लूट की दे रखी खुली छूट : कांग्रेस

जम्मू कश्मीर की तर्ज पर प्रदेश में नेफेड की मार्फत सेब खरीद करवाए सरकार शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सेब बागवानों के प्रति उसकी उपेक्षा से इसके दामों में भारी कमी आई है। सेब बागवानों को इसकी उपज का सही दाम नही मिल रहे है। राठौर ने सेब के एकाएक गिरते दामों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सेब व्यपारियो लदानी व अदानी की मनमानी पर रोक लगाए जिससे बागवान इनके शोषण से बच…

Read More