मुख्यमंत्री ने बल्हसीना में कॉलेज और तलाई में उप-तहसील खोलने की घोषणा की

94 करोड़ रुपये की 18 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के बल्हसीना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बल्हसीना में राजकीय डिग्री महाविद्यालय और तलाई में उप-तहसील खोलने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलोल और गेहड़वीं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 94 करोड़ रुपये लागत की 18 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने जड्डू के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री ने श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़  के लोकार्पण व शिलान्यास किए

      स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला बिलासपुर के श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। श्रीनयना देवी क्षेत्र के घवांडल चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। इससे श्रीनयना देवी के साथ-साथ नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने श्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 43.05 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 43.05 करोड रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 19.24 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण किये। उन्होंने 3.85 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव-बेरी सड़क पर अली खड्ड के ऊपर डबल लेन पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.60 करोड़ रुपए की लागत से ब्रह्मपुखर-सैली सड़क के उन्नयन, 5.19 करोड़ रुपए की लागत से दियोठी से लघाठ सड़क के उन्नयन, 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय…

Read More

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 210 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

बिलासपुर कुठेड़ा में जल शक्ति उपमण्डल, हरलोग में उप-तहसील खोलने व नागरिक अस्पताल बिलासपुर की बिस्तर क्षमता 300 करने की घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कंदरौर में लगभग 210 करोड़ रुपये लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कौल डैम से 64.66 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ जल आपूर्ति योजनाओं और जल आपूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन कार्य, 70 लाख रुपये की लागत से एचपीएसईबी के उपमण्डल-दो, निहाल के कार्यालय भवन, मिटयाल में सीर…

Read More

डॉ सुनील ठाकुर एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष, विशाल वर्मा प्रांत मंत्री बने

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 42वां प्रदेश अधिवेशन बिलासपुर में संपन्न अधिवेशन के आखिरी दिन प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की बिलासपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत का 42वां प्रांत अधिवेशन बिलासपुर में संपन्न हुआ। यह तीन दिवसीय अधिवेशन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चला इस अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य व प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य दो महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा के पश्चात प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अधिवेशन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश…

Read More

मुख्यमंत्री ने एम्स का निर्माण कार्य तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए

बिलासपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स के निर्माण से सम्बन्धित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संस्थान के लिए विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने तथा निर्धारित समय अवधि में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा…

Read More

क्रिकेट फेंटेसी लीग में कांस्टेबल ने एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता

शिमला। हिमाचल पुलिस के कांस्‍टेबल को उसका क्रिकेट का जनून करोडपति बना गया। जवान ने फेंटेंसी लीग में टीम लगाकर एक करोड़ 15 लाख की राशि बतौर इमाम जीती। इस तरह एक ही पल में जवान करोड़पति बन गया। बिलासपुर के घुमारवीं पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल सुनील को क्रिकेट का जुनून बचपन से ही है और इसी जुनून के चलते वह कई बार फेंटेसी लीग में अपनी टीम बनाकर मैच खेलता रहा है। क्रिकेट का यही जुनून उसे आज करोड़पति बना गया। शुक्रवार को हुए इंडिया-श्रीलंका तीसरे एक दिवसीय…

Read More

मुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर बिलासपुर में जे.पी. नड्डा का स्वागत किया

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज बिलासपुर के लुहणु मैदान पर स्वागत किया। श्री नड्डा हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, राकेश जम्वाल, जे.आर. कटवाल और इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, हि.प्र. राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, राज्य भाजपा संगठन महासचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक…

Read More