मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के दुर्गम क्षेत्रों को दी पुल की सौगात, एक साल में होगा तैयार

मुख्यमंत्री ने मसेह खड्ड पर पुल निर्माण की वर्ष 1970 से चली आ रही मांग को किया पूरा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों को जोड़ने के लिए मसेह खड्ड पर 5.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से प्रदेश के तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के लोग लाभान्वित होंगे। पुल के बनने से नादौन की चार ग्राम पंचायतों, ऊना की दो ग्राम पंचायतों और…

Read More

मुख्यमंत्री के पहली बार नादौन पहुंचने पर उत्सव का माहौल

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज पहली बार नादौन पधारने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों लोग फूल-मालाएं लेकर जगह-जगह अपने चहेते नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे कतारबद्ध थे। युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पक्का भरो में लोगों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच…

Read More

अप्रैल माह में किया जाएगा हमीरपुर मेडिकल कालजे का लोकार्पणः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से ही उन्हें लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते…

Read More

सीएम की संवेदनशीलताः गंभीर बीमारी से ग्रसित युवती के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जारी किए निर्देश हमीरपुर जिला के बिझड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 18 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर के इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। मीनाक्षी ठाकुर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मीनाक्षी ठाकुर ने आज अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस हमीरपुर में भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसका…

Read More

हमीरपुर आगमन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री शिमला मुख्यमंत्री ने गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में आगमन पर हमीरपुर में उमड़े जन सैलाब ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में हर्षध्वनि से नारेबाजी और पुष्प वर्षा की। हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपार…

Read More

मुख्यमंत्री ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला हमीरपुर की भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में लगभग 90 करोड़ रुपये लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कंज्याण में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोरंज में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का मण्डल और समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल खोलने, भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने, भोरंज में सैनिक विश्राम गृह खोलने, पंजोट में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय लदरौर…

Read More

प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में की नव चिंतन संकल्प रैली, भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चार उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत है जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। हमीरपुर में कांग्रेस की नव चिंतन संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसकी कोई चिंता नही है। भाजपा न तो महंगाई पर कोई बात करती…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिवंगत राकेश बबली के शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं व्यक्त कीं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दिवंगत राकेश बबली के हमीरपुर जिला के बिझड़ीं के निकट स्थित पैतृक गांव बुढ़ान जाकर शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं प्रकट कीं। राकेश बबली हिमाचल प्रदेश भवन एवं सननिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष थे। दिवंगत राकेश बबली का गत 2 जुलाई को किन्नौर जाते समय निधन हो गया था, जहां वह एक अधिकारिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन के लिए शक्ति प्रदान करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में 287 करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास किए

गलोड़ में राजकीय डिग्री कॉलेज और नादौन विधानसभा क्षेत्र में दो स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनसाई मैदान में 287 करोड़ रुपये की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने गलोड़ में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने, नादौन में जलशक्ति मंडल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, नादौन में फायर स्टेशन खोलने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन और…

Read More

मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

हमीरपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमीरपुर जिले के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लगभग 265 करोड़ रुपये की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल कोविड महामारी के कारण लगभग दो वर्ष प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के बावजूद उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब राज्य की लोगों के समर्थन और केंद्रीय नेतृत्व के अपार स्नेह के…

Read More