May 2, 2024

विजिलेंस ने सर्वेयर रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

1 min read

विजिलेंस ने एक सर्वेयर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने
सिंचाई टैंक के सर्वे और मूल्यांकनके लिए रिश्वत मांग रहा था। टैंक का निर्माण कृषि विभाग द्वारा करवाया गया था। आरोपी ने इसकी एवज में दस हजार की रिश्वत मांगी। बताया जा रहा है कि टैंक का निर्माण 7 लाख की लागत से किया गया था जिसमें से 3.28 लाख ठेकेदार को की गई थी जबकि बाकी पेमेंट की जानी थी। इस राशि को जारी करने के लिए यह कर्मचारी ठेकेदार से पैसों की डिमांड पर कर रहा था। जिसकी शिकायत विजिलेंस से की gyo। इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर घनहाटी में आरोपी को रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते धरा। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना शिमला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.