May 21, 2024

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मकर सक्रांति पर शुभकामनाएं दीं

1 min read

शिमला

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मकर सक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार सर्दियों के अन्त और फसल कटाई के मौसम का द्योतक है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मकर सक्रांति पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार का ऋतु के अनुसार और धार्मिक महत्व भी है। इस दिवस को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और वर्ष का यह अति शुभ दिन माना गया है। इस दिवस से उत्तरायण का प्रारम्भ भी माना गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.