May 21, 2024

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

1 min read

शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों को नववर्ष-2022 की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गांे के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में वर्ष 2022 में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के कड़े परिश्रम और समर्पण से प्रदेश विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा और वर्ष 2022 में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.