May 17, 2024

कांग्रेस ने तीन नए कृषि कानून वापिस लेने, किसानों की जीत की खुशी में किसान विजय दिवस मनाया

1 min read

शिमला

प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन नए कृषि कानूनों को वापिस लेने और किसानों की जीत की खुशी में सभी जिला मुख्यालयों में किसान विजय दिवस का आयोजन किया।
शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के सयुंक्त तत्वावधान में मॉल रोड स्थित नाज के पास लोगों को मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी ने इस दौरान कहा कि आज देश के किसानों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानून थोप कर मोदी सरकार ने किसानों के हितों को बेचने का जो कुप्रयास किया था,इनके रद्द करने की घोषणा से किसानों को राहत मिली है।इसके लिए देश के किसान बधाई के पात्र है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि मोदी सरकार देश के 700 से अधिक किसानों की मौत के आरोप से मुक्त नही हो सकते।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आज देश के किसानों की जीत हुई है।देश मे जय जवान जय किसान को अपमानित करने की कोशिश करेगा,उसका यही हस्र होगा।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा ने इस किसान आंदोलन को बदनाम करने और इसे विफल करने के लिये जो षडयंत्र रचें उससे सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि किसानों के इस आंदोलन के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेवार है।उन्होंने कहा कि किसानों की एकता ने सिद्ध कर दिया है कि देश एक है और एक रहेगा,इसे तोड़ा नही जा सकता।
इस दौरान कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट,बलदेब ठाकुर, कविता कवंर,कुसम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल,उमा वर्मा,कमलेश ठाकुर,पुष्पा शोभटा, शशि ठाकुर,ऊषा ठाकुर,मुस्कान,मोहन नेगी,सेनराम नेगी,चंद्र शेखर शर्मा,नीरज बक्शी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.