April 29, 2024

भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश एक बार फिर से गुलामी की राह पर बढ़ रहा : प्रतिभा

1 min read

मनाली

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेशा ही महिलाओं के प्रति अपनी छोटी सोच,संकीर्ण मानसिकता के चलते उन्हें अपमानित करने और उन्हें गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखने की बाते करती है।उन्होंने कहा है कि इन नेताओं को कभी माफ नही करेंगे,विशेषकर महिलाएं उन्हें अपने इस अपमान को सहन नही करेगी।
आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के काईस,वाशिंग,बेंची,पतलीकूहल, नशाल,नग्गर,जगतसुख में अपनी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश एक बार फिर से गुलामी की राह पर बढ़ रहा है।आज देश के सार्बजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है।निजीकरण को बढ़वा दिया जा रहा है।बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है,महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ है।सरकार ने न तो होटल्स को कोई राहत दी और न ही इससे जुड़े टेक्सी व बस ऑपरेटर को ही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने दिवंगत सासंद राम स्वरुप की संदिग्ध मौत की जांच से पूरी तरह कतरा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा इस उप चुनाव में अपनी हार देखकर बौखलाहट में है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री की टिका टिप्पणी उनकी हताशा है।उन्होंने कहा कि न तो वह मजबूर है और न ही कमजोर।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद व प्रदेश के लोग उनके साथ खड़े है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने यहां के एक पूर्व सैनिक जो कांग्रेस से जुड़े थे पूर्व प्रधान परस राम और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया जिसमें परस राम का निधन हुआ उसका उन्हें दुख है।उन्होंने इस क्षेत्र के कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी के निधन पर भी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आज यहां इस क्षेत्र में उनकी कमी भी खल रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने अपना एक जननायक खो दिया।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें ही नही सभी को उनकी कमी खल रही है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम देश प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।उन्होंने कहा कि उनकी जीत देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इस चुनाव के मुख्य मुद्दे है और उनका वोट इसके खिलाफ प्रदेश का जनमत साबित होगा।
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक संजय रत्न,तिलक राज शर्मा,हरिचन्द शर्मा,भुबनेश्वर गौड़,दवेंद्र नेगी,नवीन तनबर,अरुणा ठाकुर,दीपका,बेरगेडियर टी.एस ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.