April 29, 2024

कांग्रेस शासनकाल में जब गैस सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था तब भाजपा के नेता रोना रोते थे महंगाई का

1 min read

 

कुल्लू

पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक आशा कुमारी ने कहा है कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के कार्य किये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब गैस सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था तब भाजपा के नेता बड़े बड़े ढ़ोल पीट पीटकर इसके खिलाफ मगरमच्छी आंसू बहा कर लोगों को गुमराह किया करता थे। उन्होंने कहा कि आज यही गैस सिलेंडर 1100 रुपये के पार हो गया है और भाजपा के नेता इसे महंगा नही मानती। उन्होंने कहा कि अब जब आप लोग इस उप चुनाव में वोट डालने जाए तो गैस सिलेंडर को देखकर ही जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत भाजपा की महंगाई और बेरोजगारी पर एक चोट होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत महिला शक्ति की जीत होगी और वह साबित करेगी कि प्रतिभा सिंह कितनी मजबूत है।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.