May 18, 2024

सरकार भाजपा 2017 के अपने चुनावी दृष्टिपत्र पर स्पष्ट करे कि कितने वायदे पूरे किये गये है : आई एन मेहता।

1 min read

शिमला

20 अक्तूबर 2021- हि0 प्रव कांग्रेस कमेटी के मिडिया विभाग के को-आर्डिनेटर व लीगल सेल के चेयरमेन आई एन मेहता ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि वह जनता को बताए कि 2017 में विधान सभा चुनावों के समय भाजपा के दृष्टिपत्र में जो वादे जनता से किये गये थे उनमें से कितने इन चार सालों में पूरे किये है।

शिमला में पत्रकारों से बात करते हुये आई एन मेहता ने राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता को झूठ परोसने के सिवाय भाजपा ने कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि 2017 में चुनाव प्रचार में भाजपा ने इस बात पर वोट मांगे थे कि केन्द्र में हमारी सरकार है और अगर हिमाचल में भी हमें मौका मिला तो हमारी डब्ब्ल ईंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहा देगी। उन्होने कहा कि आज स्थिति यह है कि यह डब्बल ईंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। विकास की नई योजनाएं लाना तो दूर की बात है।

आई एन मेहता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार इन चार वर्षों में केन्द्र से एक भी योजना नहीं ला सकी। भारी भरकम आर्थिक बोझ से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री केन्द्र से कोई विशेष आर्थिक पैकेज लाने में विफल रहे हैं। उन्होने भाजपा से सवाल किया कि वह बताये कि केन्द्र से हिमाचल को कितने प्रोजेक्टस लाये हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय केन्द्र की यू0 पी0 ए0 सरकार से हिमाचल को चार मेडिकल कालेज, मण्डी में आई0 आई0 टी0, कांगड़ा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय सहित अनेको बड़ी परियोजनाएं मिली।

आई0 एन0 मेहता ने देश व हिमाचल प्रदेश में वढ़ती मंहगाई पर सवाल करते हुये कहा कि आज आम आदमी की जीवन यापन बहुत कठिन हो गया है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमां छू रहे हैं। डीजल व पैट्रोल सौ के पार जा चूके हैं। रसोई गैस सिलेंडर एक हजारी हो गया है। उनहोने भाजपा सरकारें से सवाल किया कि वे बताएं कि अच्छे दिन कब और कैसे आने वाले है। उन्होने कहा कि आज हम डीजल व पैट्रोल पर दुनियां में सबसे अधिक 60 प्रतिशत कर के रुप में केन्द्र व राज्य सरकारों को दे रहे हैं।

मेहता ने कहा कि यू0 पी0 ए0 सरकारों के समय डीजल व पैट्रोल के मूल्यों पर नियन्त्रण रखने के लिए एक नीतिगत फैसले के तहत हर 15 दिनों बाद समीक्षा की जाती थी परन्तु आज भाजपा के राज में तेल कम्पनियां मनमर्जी से हर दिन दाम बढ़ा कर जनता की जेबों पर डाका डाल रही हैं। उन्होने कहा कि हमारे पड़सी मुल्कों पाकिस्तान, श्रीलंका व नेपाल के मुकाबले भारत में तेल के दाम दोगुने के बराबर हैं।

आई एन मेहता ने राज्य सरकार पर फिजूलखर्ची करने के आरोप लगाते हुये कहा कि आज प्रदेश 70,000 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है परन्तु राज्य सरकार फिजूलखर्ची रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

मण्डी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने किरतपुर-मनाली फोरलेन संघर्ष समिति बना कर प्रभावितों को ठगा है।

आई एन मेहता ने कहा कि ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर बताए कि उन्होने किरतपुर-मनाली फोरलेन संघर्ष समिति बनाकर प्रभवित परिवारों की कितनी मदद की हैं और आत कितने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाया हैं। उन्होने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने संघर्ष समिति बनाकर भोलेभाले लोगों को गुमराह करने के सिवाय कोई काम नहीं किया और न ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने में पहल की। उन्होने केवल प्रभावित परिवारों को ठगने का काम किया है। मेहता ने स्पष्ट किया कि आज भी किरतपुर-मनाली फोरलेन का कार्य माननीय उच्च न्यायालय की निगरानी में हो रहा है।

मेहता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों की मिलीभगत से हिमाचल के बागवानों का शोषण हो रहा है। अदानी के साथ सांठगांठ की वजह से सेबों के दामों में भारी गिरावट आना स्पष्ट है कि सरकार बागवानों के प्रति कितनी गम्भीर है।

आई एन मेहता ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगाते हुये कहा कि उप चुनावों में भाजपा सरकार मशीनरी का डटकर दुरुपयोग कर रही है और आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री जी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कर्मचारियों, पेशनरों व युवाओं के लिए प्रलोभनों की घोषणाऐ करके शरेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। उन्होने चुनाव आयोग से इस पर कढ़ा संज्ञान लेने की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.