May 4, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान शिविर

1 min read

शिमला।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जन्मदिन पर आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वम् भी रक्तदान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मान सम्मान उन्हें कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के लोगों ने दिया है उसके लिए वह हमेशा ही उनके ऋणी और आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उनकी यह जिम्मेवारी बनती है कि वह लोगों के दुख दर्द दूर करें और सबको साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को फूलों के गुच्छे देकर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।


कांग्रेस विद्यायक विक्रमादित्य सिंह ने राजीव भवन आकर कांग्रेस अध्यक्ष को फूलों का गुच्छा भेंट करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भी फूलों के गुच्छे भेंट कर कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.