April 28, 2024

भाजपा का कार्यकर्ता एकजुट, कोई नेता कांग्रेस के संपर्क में नहीं: खन्ना

1 min read

ब्यानबाजी केवल जनता को भटकाने के लिए

कांग्रेस की भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी

अर्की

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता आशा परिहार से अर्की में उनके निजी निवास पर में मुलाकात की, उन्होंने आशा परिहार से कई मुद्दों पर चर्चा भी की।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीत दल है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।
उन्होंने कहा कि आशा परिहार के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय नागिन चंद्र पाल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है जिसे अर्की की जनता भुला नहीं सकती।
खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इन चुनावों में कोई भी मुद्दा नही है इस कारण वह झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। पूरे अर्की क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन है और कोई भी ऐसा नेता या कार्यकर्ता नहीं है जो कांग्रेस के संपर्क में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है।
इस बार अर्की में भजापा कई जीय निश्चित है और इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृव धरातल पर काम कर रहे है।
भाजपा विकास और जन सेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस मुद्दे के बिना चुनावी रण में है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की क्षेत्र के लिए अनेकों विकास के काम किए है और अपनी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.