May 1, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

करसोग के चुराग में फंदे से लटकर एक व्यक्ति ने दी जान

1 min read

करसोग

करसोग में एक व्यक्ति के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक करसोग के तहत गांव टिकरी डाकखाना चुराग के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर के साथ खेत में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों सहित गांव के लोगों को सोमवार सुबह इसका पता लगा। जिसकी सूचना थाना करसोग को दी गई। पुलिस ने मौके पर बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है। प्रारंभिक दृष्टि आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद लगता है। मृतक के पर्स में सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसमें कुछ पर आरोप लगाए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.