शिमला। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे प्रभावित हो सकते है। इस आयु वर्ग में कोविड-19 मामलों में वृद्धि से ब्लैक फंगस के मामले भी पाए जा सकते है, जिसके दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा बच्चों में ब्लैक फंगस के प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चे राइनो-सेरेब्रल म्यूकोर्मिकोसिस या गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल म्यूकोर्मिकोसिस से पीड़ित हो सकते है। राइनो-सेरेब्रल म्यूकोर्मिकोसिस के लक्षणों में चेहरे का दर्द, साइनस का दर्द, पेरिआॅर्बिटल…
Read MoreAuthor: admin
हल्के कोविड-19 लक्षणों वाले बच्चों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जाए
शिमला। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि 10 जून, 2021 तक राज्य में 197438 लोग कोरोना महामारी से प्रभावित हुए है जिनमें से अधिकतर मामले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के है। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर के आने से बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते है जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पाए जाने वाले कोविड-19 आम लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, अस्वस्थता…
Read Moreमुख्यमंत्री ने 10 मातृ एवं शिशु अस्पतालों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत सभी 10 मातृ एवं शिशु अस्पतालों (एमसीएच) का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सौभाग्यशाली है कि छोटा राज्य होने के बावजूद प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में छः चिकित्सा महाविद्यालय तथा एक एम्स कार्यशील है। उन्होंने कहा…
Read Moreरेमडेसिविर का इस्तेमाल चिन्हित माॅडरेट या आॅक्सीजन की आवश्यकता वाले अस्पताल में भर्ती गंभीर कोविड मरीजों के लिए ही किया जाए
रेमडेसिविर के युक्तिसंगत उपयोग के लिए परामर्श जारी शिमला। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 उपचार के लिए रेमडेसिविर के युक्तिसंगत उपयोग के लिए भारत सरकार द्वारा परामर्श जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस संबंध में स्वास्थ्य संस्थानों को परामर्श दिया गया है कि इस दवा का उपयोग चिन्हित माॅडरेट या आॅक्सीजन की आवश्यकता वाले अस्पताल में भर्ती गंभीर कोविड-19 मरीजों के लिए ही किया जाए, क्योकि यह दवा सिर्फ आपातकालीन प्रयोेग के लिए ही अनुमोदित है।उन्होंने कहा कि इस दवा का परामर्श मरीज की देखभाल में शामिल वरिष्ठ विशेषज्ञ या…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ओक ओवर की नव गृह वाटिका में पौध रोपण किया
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर की नव गृह वाटिका में बुटिया फ्रोंडोसा कोएनेक्स (पलाश), अकेशिया केचु (खैर), अचिरांथस एस्पेरा (अपामार्ग), फिकस रिलिजिओसा (पीपल), फिकस ग्लोमेराटा (गुलर), प्रोसोपिस स्पाइसीगेरा (शम्मी), साइनोडोन डैक्टाइलान (दूब), सैकरम सिलैंड्रिकस (कुश) और कैलोट्रोपिस प्रोसेरा (मद्दर) के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल और प्रधान मुख्य अरण्यपाल डाॅ. सविता भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
Read Moreमुख्यमंत्री ने मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मुख्य सचेतक और शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरेन्द्र बरागटा के पैतृक गांव जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। नरेन्द्र बरागटा का हाल ही में चण्डीगढ़ में निधन हो गया था। उन्होंने स्व. नेता के पुत्र चेतन बरागटा और धु्रव बरागटा से संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा के बागवानी क्षेत्र और जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विकास के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि श्री बरागटा क्षेत्र के लोगों के कल्याण के प्रति सदैव…
Read Moreकोविड टीकाकरण कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश
शिमला। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं व पेशेवरों का टीकाकरण कर देश की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दी गई है। देश में कोविड टीकाकरण का आरम्भ सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के साथ आरम्भ किया गया था। जिसके बाद अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों और अंत में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को इस अभियान में शामिल किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने एवरेस्ट फतह करने के लिए अमित नेगी को बधाई दी
पुमोरी शिखर फतेह करने पर बलजीत कौर को भी दी बधाई शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला किन्नौर के बटसेरी गांव के अमित नेगी को हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर्वत पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दी। जय राम ठाकुर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिमला में 19 मार्च, 2021 को अमित नेगी को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेपाल में…
Read Moreसीएम के दिल्ली दौरे के बाद केंद्र ने 194 करोड़ की 12 परियोजनाएं मंजूर कीं
शिमला। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 194.58 करोड़ रुपये की लागत की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इन परियोजनाओं की स्वीकृति का मामला उठाया था। भारत सरकार द्वारा इन 12 परियोजनाओं की स्वीकृति का श्रेय मुख्यमंत्री के निरंतर प्रयासों को जाता है। मुख्यमंत्री ने इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने के लिए भारत सरकार का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से भेंट की
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। अमित शाह ने राज्य में टीकाकरण अभियान के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण प्रतिशतता के आधार पर सबसे अधिक लोगों को कवर किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्याप्त संख्या में वैक्सीन खुराक उपलब्ध करवाने और महामारी से लड़ने के लिए राज्य को लिक्विड आॅक्सीजन संयंत्र स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के सभी पात्र लोगों को कम…
Read More