May 1, 2024

नन्द लाल शर्मा ने नव नियुक्त फील्ड अधिकारियों को संबोधित किया

1 min read

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने मनेजमेंट कर्मचारी कोनेक्ट कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त फील्ड अभियंताओं/अधिकारियों और फील्ड कनिष्ठ अभियंताओं/अधिकारियों को संबोधित किया। यह पहल एसजेवीएन कर्मचारियों को उच्च लक्ष्यों को हासिल करने करने के लिए, प्रेरित करने और सक्रिय करने हेतु नन्द लाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए नवोन्मेषी प्रयासों की श्रृंखलाओं में से एक है। इस संवादात्मक कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट कंपनी के अपग्रेड साझा विजन को प्राप्त करने में एसजेवीएन की सहायता करने हेतु नव नियुक्त कर्मचारियों को प्रेरित और एकीकृत करना है। होटल रॉयल ट्यूलिप, कुफरी में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक नव नियुक्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक) ने एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस समारोह की शोभा बढ़ाई। डॉ. पवन अग्रवाल, मुंबई डब्बावाला के सीईओ, एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता ने भी शामिल हुए नव नियुक्तों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया।
नव नियुक्तों का स्वागत करते हुए नन्द लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान दुनिया विचारों से संचालित हो रही है, और केवल उच्चतर प्रेरित और रचनात्मक लोग ही इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी वातावरण में सफल हो पाएंगे। उन्होंने 1500 मेगावाट के पोर्टफोलियो वाले एसजेवीएन की 1990 के दशक की विकास गाथा को याद किया, जो वर्तमान में लगभग 31500 मेगावाट हो गई है।
नन्द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि एसजेवीएन को गत दो वर्षों में भारत और विदेशों में विभिन्न परियोजनाएं आबंटित की गई हैं। वर्तमान में एसजेवीएन के पास 2016.51 मेगावाट की विद्युत उत्पादित परियोजनाएं हैं और विकास के विभिन्न चरणों में 50 से अधिक परियोजनाएं हैं। उन्होंने टीम एसजेवीएन में अपना विश्वास दोहराया, जो वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट बनने के साझा विजन को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
नन्द लाल शर्मा ने आगे अवगत करवाया कि इस विशाल स्वप्न और वृहद विजन को प्राप्त करने के लिए, नव नियुक्त कर्मचारियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने उन सभी को कठिन स्थानों पर तैनाती के लिए तत्पर रहने और उन्हें सौंपे गए कार्यों को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए भी आह्वान किया। उन्होंने पुन: जोर देकर कहा कि एसजेवीएन का लक्ष्य एसजेवीएन के साझा विजन को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयासों में तीव्रता लाना है।
मुंबई डब्बावाला के सीईओ डॉ. पवन अग्रवाल कमलाबाई एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, लेखक, शिक्षाविद, व्यवसाय परामर्शदाता और सफल उद्यमी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.