केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे भाजपा मुख्यालय,कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत

केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा मुख्यालय दीप कमल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष रवि मेहता उपस्थित रहे।

इस बैठक में शिमला संगठनात्मक जिला के कार्यकर्ताओं ने भाग किया। मंत्री प्रहलाद पटेल का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने टोपी शॉल देकर किया, सुरेश कश्यप ने भाजपा हिमाचल इकाई के संगठनात्मक ढांचे का परिचय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार अच्छा काम कर रहे है। दोनो के नेतृत्व में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बड़ रही है।

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की प्रहलाद सिंह पटेल के साथ लंबे समय से काम करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा की देश के आम बजट ने सकारात्मक रूप में सर्जिकल स्ट्राइक का काम किया है।

केंद्रीय प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत की नीव रखी और हमारी नई पीढ़ी ने प्रधानमंत्री के साथ हर कदम पर साथ दिया।

प्रधानमंत्री ने देश का वर्क कल्चर बदलने का काम किया और हर कदम पर नई सोच का संचालन किया। प्रधानमंत्री देश के बारे में 25 साल की सोच रखते है। उन्होंने कहा की देश में पानी का एक भीषण संकट था पर प्रधानमंत्री ने देश भर को पानी पहुंचने का काम ईमानदारी से किया। इसमें हिमाचल प्रदेश ने भी अच्छा काम किया है, हर घर जल योजना को हमें घर घर तक पहुंचना है। यह योजना देश का भविष्य है। इस काम से ग्रामीण भारत में बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा की यह आम बजट देश का बजट है, एसा बजट जो दूरगामी है। यह बजट एक आम आदमी का बजट है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी छोटी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। इस बजट में ट्रेन, रोड, अन्न, घर, जल सभी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखा हुआ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया स्वागत

केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल हिमाचल विधान सभा भी गए, जहां उनका विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार ने किया स्वागत। इस मौके पर उपसचेतक कमलेश कुमारी, विधायक राकेश जामवाल उपस्थित रहे।

इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने जलशक्ति विभाग के कार्यक्रम में भाग लिया जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया, इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर, जलशक्ति मंत्री मोहिंदर ठाकुर, मंत्री विक्रम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहें।

प्रहलाद सिंह पटेल ने जाखू मंदिर के लिए दर्शन

केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रातः जाखू मंदिर के परिवार सहित दर्शन करें और जाखू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता की भी प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और महामंत्री त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment