प्रनीता शर्मा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

शिमला
शिमला।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शिमला निवासी प्रनीता शर्मा को मनोनीत किया है।यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी,राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा,महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा देवी तिवाडी की अनुशंसा से किया है। प्रनीता शर्मा संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्य बनाने,कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। इनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा।आपका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा।आशा है,राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी कहा उनके नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Related posts

Leave a Comment