हिमाचल में मजबूत सरकार, पूरे पांच साल चलेगी सरकार

शिमला लोक निर्माण और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल में महाराष्ट्र के हालात कभी नहीं बनेंगे। हिमाचल में कांग्रेस 40 सीटों के साथ चुनाव जीतकर सत्ता में आई है और आगामी पांच साल तक यहां सरकार को कोई गिरा नहीं सकता है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं। विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजीत पवार की स्थिति हिमाचल में नहीं बनने वाली है। हिमाचल ट्रेंड सेटर है और दूसरे के बनाए रास्तों पर नहीं चलता है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने नादौन में 12.30 करोड़ रुपये की लागत से बने मिनी सचिवालय का लोकार्पण किया

मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे नड्डा जिला हमीरपुर के पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में लगभग 12.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लघु सचिवालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित लघु सचिवालय में स्थानीय लोगों को केन्द्रीकृत रूप से विभिन्न सरकारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके उपरान्त मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनावों से…

Read More

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तिब्बती समुदाय के लोगों और प्रदेश के बीच 75 वर्षों का गहरा रिश्ता है। उन्होंने दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तिब्बती समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। ठाकुर…

Read More