एलडी चौहान दूसरी बार जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने

जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 12 जिलों की कार्यकारिणी के चुनाव उपरांत बिलासपुर में राज्य कार्यकारिणी के चुनाव पूर्व जलशक्ति कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह धौलटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इसमें जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मस्त राम बरागटा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। नई राज्यकार्यकारिणी में एल डी चौहान को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया तथा बिलासपुर से विनोद कुमार महासचिव, मंडी से गुरदेव चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कांगड़ा से रविंदर शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि एलडी चौहान की अगुवाई में यह कार्यकारिणी उनकी समस्याओं आओ मांगों को पहले की तरह सरकार के सामने प्रमुखता से उठाएगी।

Related posts

Leave a Comment