लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई

हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी प्रभाग वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार ने शिमला वाटर केचमेंट से हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की स्थानीय जनता को वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

यह रैली शिमला से चलेगी और पौंग बांध कांगड़ा में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के दौरान वन्य प्राणी प्रभाग वन विभाग हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर और मुख्य अरण्यपाल थिरुमल भी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment