बुजुर्ग और दिव्यांग हों या कोई बेसहारा, सरकार की पेंशन बनी सहारा

प्रदेश सरकार ने बढ़ाया सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा, वार्षिक बजट में चार गुणा तक वृद्धि हिमाचल में लगभग सवा सात लाख लोगों की पेंशन पर इस वर्ष खर्च हो रहे हैं 1300 करोड़ उम्र के आखिरी पड़ाव मंे जीवन-यापन के लिए तरसते और किन्हीं कारणों से उपेक्षा का दंश झेलने वाले प्रदेश के लाखों वरिष्ठ नागरिक हों या जीवन में हर पल संघर्षरत दिव्यांगजन, या फिर किन्हीं कारणों से विपरीत परिस्थितियांे से जूझ रहीं बेसहारा एवं एकल नारियां अथवा अन्य असहाय लोग। ये सभी जरुरतमंद लोग विशेषकर, वरिष्ठ नागरिक…

Read More

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लुहणू मैदान का निरीक्षण किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर में लुहणू मैदान का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्तूबर को इसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी…

Read More

प्रधानमंत्री बनेंगे रथ यात्रा के साक्षी, हिमाचल के लिए होंगे ऐतिहासिक क्षण: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में लिया प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 अक्तूबर को कुल्लू दौरा प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की ऐतिहासिक रथ यात्रा के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल के प्रति स्नेह को दर्शाता है। आज कुल्लू के ढालपुर मैदान में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई

हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी प्रभाग वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार ने शिमला वाटर केचमेंट से हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की स्थानीय जनता को वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। यह रैली शिमला से चलेगी और पौंग बांध कांगड़ा में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के दौरान वन्य प्राणी प्रभाग वन विभाग हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर और मुख्य अरण्यपाल थिरुमल भी उपस्थित रहे।

Read More