एनएफएसए के कार्यान्वयन में हिमाचल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश ने विशेष श्रेणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया और लॉजिस्टिक की कमी के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने सामान्य श्रेणी के राज्यों को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा दी। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य एवं…

Read More

अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ : पूर्व सैनिक

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने आज पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सरकार की योजना अग्निपथ को देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बताया I उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों ने सरकार में आने के बाद सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से धोखा कर अपने फर्जी राष्ट्रवादी होने का सबूत दिया है I हिमाचल सरकार पर वार करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश…

Read More

एसजेवीएन का कीर्तिमान – नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन ने एक दिन में अब तक का सबसे अधिक बिजली उत्पादन किया

एसजेवीएन के फ्लैगशिप 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने एकल दिवस विद्युत उत्पादन में कमीशनिंग से अब तक के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि जलविद्युत स्टेशन ने गत रिकॉर्ड को पार करते हुए 39.507 मिलियन यूनिट का अब तक का उच्चतम दैनिक विद्युत उत्पादन हासिल किया है। नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एनजेएचपीएस को हाई फ्लो सीजन के दौरान 100 प्रतिशत उपलब्धता पर 36 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्‍पादन करने के लिए डिज़ाइन किया गया…

Read More

मुख्यमंत्री ने थुनाग में विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग का दौरा किया और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और अन्य विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं।

Read More

सीटू ने पंचायत सचिवों और संबंधित कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

सरकार कर्मचारियों को जल्द से जल्द पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में शामिल करें सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन का पुरज़ोर समर्थन किया है व प्रदेश सरकार से इनकी मांगों को पूर्ण करने की मांग की है। राज्य कमेटी ने चेताया है कि प्रदेश सरकार ने जल्दी ही इनकी मांगें नहीं मानी तो सीटू कार्यकर्ता भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज व ग्रामीण विकास…

Read More

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिमला मण्डल द्वारा खलीनी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत की एकता और अखण्डता के लिए समर्पित कर दिया। उनके उच्च आदर्शों ने देशवासियों को हमेशा ही प्रेरित किया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्धाज ने कहा…

Read More

ढली में भूस्खलन की चपेट में आने से लड़की की मौत

शिमला के ढली में पेट्रोल पम्प के नजदीक तब्बू लगाकर रह रहे हरियाणा जीरकपुर के परिवार पर पहाड़ी से मलवा गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। हिमाचल में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी शिमला भी बारिश आफत बन कर आई है। शिमला के ढली में भी तेज बारिश से सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में टनल के पास पेट्रोल पंप के साथ दीवार की तरफ सड़क…

Read More