शिमला की वादियों में गूंजा मानवता का संदेश, चौड़ा मैदान के पीटर हॉफ में हुआ विशाल निरंकारी संत समागम

  ‘‘मनुष्य में जब मानवीय गुणों का समावेश हो जाता है तब ही वह सही अर्थों में मानव कहलाता है।“ यह प्रतिपादन सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा आज चौड़ा मैदान के पीटर ऑफ, शिमला में आयोजित एक विशाल निरंकारी संत समागम में व्यक्त किये गए। सत्गुरू माता जी ने अपने पावन प्रवचनों में कहा कि जब हमें यह बोध हो जाता है की हमारी आत्मा इस परमपिता परमात्मा का ही अंश है तब एक को जानने की अवस्था हमारे जीवन में सहज ही आ जाती है। फिर प्रतिपल इस…

Read More

एसएस जोगटा के पिता के निधन पर जताया शोक

आम आदमी पार्टी शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने आज शिमला में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा के पिता रतन लाल जोगटा केआकस्मिक निधन पर आम आदमी पार्टी शहरी के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को शांति और एसएस जोगटा और उनके पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दुख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी शिमला शहरी (इकाई) एसएस जोगटा और उनके सम्पूर्ण…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी को 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सद्भावना चौक, छोटा शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक विनोद कुमार व होशियार सिंह, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल और पार्षदों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की कल्पना की थी, जिसमें तकनीकी प्रगति पर विशेष बल दिया गया था। उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी…

Read More

हाई कोर्ट के जज की देखरेख में हो पेपर लीक मामले की जांच: सीपीएम

माकपा ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर आज राज्यपाल को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुलिस भर्ती लीक मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में पीठासीन जज के द्वारा करवाई जाए। इसके साथ ही साथ प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करवाने के लिये सभी भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से करवाई जाए। इसके साथ ही स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस…

Read More

पुलिस भर्ती मामलें में असली गुनहगारों को कड़ी सजा मिले: प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती मामलें में सरकार व प्रशासन की विफलता की आलोचना करते हुए कहा है कि यह बहुत ही गम्भीर मामला है जिसे हल्के में नही लिया जा सकता।इस पूरे मामलें की जांच तुरंत पूरी कर इसके असली गुनहगारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इस घटना से प्रदेश की स्वच्छ छवि पर दाग लगा है।आज यहां जिला मुख्यालय के समक्ष बैठे युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन देने आई प्रतिभा सिंह ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में 102 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

समरकोट और धमवाड़ी में उप-तहसील खोलने की घोषणा नागरिक अस्पताल रोहड़ू में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के एक दिवसीय दौरे के दौरान रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में 102 करोड़ रुपये की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।रोहड़ू के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने राजकीय उच्च विद्यालय टोडसा को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, बाड़ीधार में पशु औषधालय खोलने, मुख्यमंत्री लोक भवन समोली में एक अतिरिक्त मंजिल के निर्माण,…

Read More

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में डीजीपी को तुरंत हटाए: गौरव शर्मा

बहुचर्चित पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लेटलतीफी और लचर कार्यप्रणाली पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी प्रदेश में इतना बड़ा पेपर लीक मामला हुआ है लेकिन पुलिस के मुखिया छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने सवाल किए कि आखिर ऐसा क्या कारण था, इतने बड़े मामले के बीच पुलिस के मुखिया जांच के बजाय छुट्टी पर चले गए।…

Read More

मुख्यमंत्री ने वृद्ध आश्रमों एवं अनाथालयों के समुचित प्रबन्धन पर बल दिया

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद् की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानाथ आर्लेकर जो हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष भी हैं, ने परिषद की आय के स्त्रोत बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने परिषद को अपनी गतिविधियों में आजीवन सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया। राज्यपाल आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे।राज्यपाल ने कहा कि ज़मीनी…

Read More

मुख्यमंत्री ने मेडीकल कॉलेज हमीरपुर में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन बोइंग इंडिया कंपनी द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व और ‘डॉक्टर फॉर यू’ परियोजना के अन्तर्गत स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मशीन के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा…

Read More